Honda shine 100cc: दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम होंडा की चमकदार बाइक के बारे में बात करने वाले हैं, जिसे आप मात्र ₹64000 में खरीद सकते हैं! 70 किलोमीटर का माइलेज देती है। दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको होंडा की तरफ से आने वाली Honda shine 100cc के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
जैसे कि इस बाइक में आपको क्या-क्या फीचर्स देखने को मिलेंगे, इस बाइक का इंजन और माइलेज क्या होगा, इस बाइक की कीमत क्या है, आदि। अगर आप यह सारी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें, चलिए आज का यह आर्टिकल शुरू करते हैं।
Honda shine 100cc का इंजन
आइए दोस्तों अब बात करते हैं Honda shine 100cc के इंजन के बारे में, अगर आप किसी भी तरह की बाइक खरीदने जाते हैं तो आप उस बाइक के इंजन के बारे में जानने के लिए जरूर उत्सुक रहते हैं। अगर हम होंडा की तरफ से आने वाली इस बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें हमें 98.98 सीसी का इंजन देखने को मिलता है।
यह इंजन 5.43 किलोवाट की पावर और 8.005 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस बाइक के अंदर हमें 9 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। अगर इस बाइक की माइलेज की बात करें तो कंपनी के दावे के मुताबिक यह बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर का जबरदस्त माइलेज देती है।
Honda shine 100cc के फीचर्स
दोस्तों, बाइक खरीदने से पहले हमें बाइक के अंदर मिलने वाले फीचर्स के बारे में भी जानना जरूरी है। Honda shine 100cc के फीचर्स की बात करें तो इस बाइक के अंदर हमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलता है। इसके अलावा इस बाइक में हमें सेल्फ स्टार्ट भी देखने को मिलता है। इसके अलावा इस बाइक में और भी कई फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :- शानदार इंटीरियर और 20Kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई Tata Safari 2025, देखें कीमत
जैसे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक एब्जॉर्बर, साइड स्टैंड अलर्ट, एनालॉग डिजिटल मीटर, लो फ्यूल इंडिकेटर, इन सभी फीचर्स के साथ यह बाइक काफी दमदार हो जाती है। आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत के बारे में।
Honda shine 100cc की कीमत
दोस्तों, बाइक खरीदने से पहले हमें बाइक की कीमत के बारे में जानकारी जरूर जान लेनी चाहिए। Honda shine 100cc की कीमत की बात करें तो भारत में इस बाइक की मौजूदा कीमत करीब 64900 रुपये एक्स-शोरूम है। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इसे खरीदने से पहले नजदीकी शोरूम से इस बाइक की कीमत के बारे में और जानकारी जरूर लें।
Оформите заказ на датчик давления в шинах и получите бесплатную доставку прямо к двери.
датчик шины давления datchik-davleniya-v-shinah.ru .